दिल्ली। दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय (IGI) एयरपोर्ट पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दिपके समेत तीन नेताओं को हिरासत में लिए जाने की खबर सामने आई है। अभिजीत दिपके के अलावा सौरव दास और आशुतोष रांका को भी पुलिस ने हिरासत में लिया। बताया जा रहा है कि पुलिस की टीम विमान के अंदर पहुंची, जिसके बाद वहां कुछ देर के लिए हंगामे की स्थिति बन गई।
मिली जानकारी के अनुसार, विमान के IGI एयरपोर्ट पर उतरने के बाद दिल्ली पुलिस के जवान अंदर पहुंचे। पुलिस और CJP नेताओं के बीच बातचीत हुई, जिसके बाद तीनों को विमान से उतारकर बस में ले जाया गया। पुलिस ने फिलहाल इस कार्रवाई को गिरफ्तारी के बजाय हिरासत बताया है।
पुलिस से बोले अभिजीत दिपके—मुझे गिरफ्तार कीजिए
बताया जा रहा है कि विमान में पुलिसकर्मियों के पहुंचते ही अभिजीत दिपके, सौरव दास और आशुतोष रांका को अंदेशा हो गया था कि पुलिस उन्हें हिरासत में लेने आई है। इस दौरान अभिजीत दिपके ने पुलिस से कहा, “मैं यहां गिरफ्तार होने ही आया हूं, मुझे गिरफ्तार कीजिए।” इस पर पुलिसकर्मियों ने उनसे कहा कि यह गिरफ्तारी नहीं है और उनसे सहयोग करने को कहा। इसके बाद पुलिस तीनों को विमान से उतारकर अपने साथ ले गई।